गुड़गांव, मार्च 16 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने बताया कि हरियाणा भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश में पांच नए संगठनात्मक जिलों की घोषणा की गई है। इस विस्तार के बाद अब प्रदेश में कुल 27 संगठनात्मक जिले होंगे, जो पहले 22 थे। गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा संगठनात्मक मजबूती के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने पांच नए संगठनात्मक जिलों की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि यह विस्तार बड़े जिलों के भौगोलिक और संगठनात्मक प्रसार को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं को बेहतर समन्वय और पार्टी की नीतियों को तेजी से जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.