प्रयागराज, अक्टूबर 24 -- प्रयागराज, संवाददाता। भारतीय डाक विभाग ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बड़ी सुविधा देते हुए दवाओं की होम डिलीवरी सेवा शुरू की है। यह सुविधा पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के अंतर्गत उन दवाओं के लिए है, जो ईसीएचएस की पॉली क्लीनिक में उपलब्ध नहीं होतीं। इस नई सेवा को पूर्व सैनिक विभाग (डीएसडब्लू) के सहयोग से लागू किया गया है। इस पहल में ईसीएचएस पॉली क्लीनिकों में मौजूद ग्राम स्तरीय उद्यमियों के सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) को महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है। ग्राम स्तरीय उद्यमी इन दवाओं की खरीद और पैकेजिंग करेंगे जबकि उनका परिवहन और घर तक वितरण भारतीय डाक विभाग करेगा। उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पूर्व सैनिकों को दवाओं के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े और समय पर उपचार जारी रह सके। इस सेवा की पायलट परियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.