रामपुर, मार्च 19 -- रामपुर। वाहनों के होने वाले चालान के भुगतान में पारदर्शिता लाने के लिए अब यातायात पुलिस और संभगाीय परिवहन विभाग मौके पर ही चालान का भुगतान पीओएस मशीन से कराएगी। शासन की तरफ से मनमाने ढंग से संचालित किए जा रहे वाहनों पर लगाम कसने के लिए यह कवायद शुरू कर दी गई है। जिसके बाद जल्द ही दोनों विभागों को यह मशीनें उपलब्ध कराई जाएगी। यातायात पुलिस के साथ ही परिवहन विभाग के अधिकारियों को जल्द ही पीओएस मशीन मिलनी शुरू हो जाएगी। विभागीय अधिकारियों की मानें तो पहले चालान के बाद लोगों को भुगतान के लिए पुलिस कार्यालय और कोर्ट का चक्कर लगाना पड़ता था। अब यातायात नियम को तोड़ने वाले वाहन का चालान पीओएस यानी प्वाइंट आफ सेल मशीन से बनाया जाएगा। पीओएस मशीन के माध्यम से चालानकर्ता मौके पर वाहन चालक का फोटो खींचेगा और गाड़ी का रजिस्टर्ड नंबर य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.