भागलपुर, अप्रैल 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। अब प्राथमिक तथा प्रारंभिक स्कूलों के विद्यार्थियों की पढ़ाई पाठ सूची के माध्यम से निर्धारित होगी। यह व्यवस्था भागलपुर समेत पूरे प्रदेश के इन विद्यालयों में लागू होगी। इससे कक्षा में पढ़ाए जाने वाले विषयों का पाठ समय से पूरा हो सकेगा और परीक्षा से पूर्व छात्रों को पाठ दोहराने का मौका भी मिल सकेगा। इसको लेकर राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक सज्जन आर ने भागलपुर समेत सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एसएसए) को निर्देश दिया है। इस बाबत उन्होंने पत्र भी जारी किया है। दरअसल, राज्य मुख्यालय को लगातार ऐसी शिकायत मिल रही थी कि बच्चों की हर महीने परीक्षा तो ली जाती है, लेकिन उनका पाठ समय से पूरा नहीं हो पाता। इस कारण छात्र अधूरी तैयारी के साथ परीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.