नई दिल्ली, फरवरी 7 -- घाघरा नदी के संजय सेतु की मरम्मत के लिए 60 दिन के लिए यातायात पूरी तरह से बंद होने की बात के बीच लखनऊ से बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा और बलरामपुर आने और जाने वालों के लिए राहत की खबर सामने आई है। घाघरा नदी पर बना संजय सेतु अब पांटून पुल बनने के बाद ही मरम्मत के लिए बंद होगा। गोंडा के पांच विधायकों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पुल बंद करने से पहले पांटून पुल की व्यवस्था करने की मांग की थी। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान ने इस संबंध में एनएचएआई के परियोजना निदेशक को आदेश दे दिए हैं। एनएचएआई के परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि लोनिवि के प्रमुख सचिव ने उन्हें पांटून पुल बनाने के बाद ही गांधी सेतु बंद करने के आदेश दिए हैं। पांटून पुल लोक निर्माण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.