नई दिल्ली, फरवरी 24 -- SpaceX के फाउंडर एलन मस्क ने अब मंगल ग्रह पर बस्ती बसाने से फोकस हटाकर अपना ध्यान चांद पर शिफ्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि मंगल ग्रह की तुलना में चांद पर जल्दी शहर बसाया जा सकता है और यह शहर भी खुद पर ही निर्भर होगा। उन्होंने दावा किया था कि 2050 तक वह मंगल ग्रह पर 10 हजार लोगों के रहने लायक शहर विकसित कर देंगे। हालांकि अब उन्होंने अपना फोकस बदल दिया है। मस्क ने कहा था कि मंगल ग्रह की जहरीली हवा और ठंड से बचाने के लिए वह पहले हम्यूमनॉइड रोबोट्स को उतारेंगे। अब उन्होंने चांद पर बस्ती बसाने का ऐलान कर दिया है। मस्क ने कहा कि स्पेसएक्स ने अपना फोकस सेल्फ ग्रोइंग सिटी बसाने के लिए अब मंगल की बजाय चांद पर शिफ्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पता नहीं है उन्हें बता दें कि चांद पर बस्ती बसाने का काम 10 साल में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.