पटना, मार्च 19 -- पटना यूनिवर्सिटी में अब टीचर सेल्फी वाली ऑनलाइन हाजिरी बनाएंगे। शिक्षकों एवं कर्मचारियों की मोबाइल ऐप से बायोमेट्रिक सिस्टम आधारित उपस्थिति दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही कक्षाओं में छात्र-छात्राओं की हाजिरी भी ऑनलाइन लगेगी। टैब आधारित बायोमेट्रिक सिस्टम पर पीयू के स्टूडेंट्स की उपस्थिति दर्ज की जाएगी। बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने इस संबंध में पटना विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिखा है। बुधवार को लिखे गए पत्र में सिद्धार्थ ने कहा कि मंगलवार को हुई बैठक में पटना यूनिवर्सिटी में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाने पर मंथन हुआ। इस बैठक में पीयू और उसके संबद्ध सभी कॉलेजों में सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के साथ ही स्टूडेंट्स की हाजिरी क्लास के अंदर ही ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। इसके लिए एक मोबाइल ऐप विकस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.