हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, फरवरी 16 -- पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में ठेला चोरी के विवाद में 45 वर्षीय महेश महतो की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोकामा निवासी के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था। भूतनाथ रोड, बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी में एक जर्जर मकान से रविवार को पुलिस ने महेश महतो का शव बरामद किया है। मजदूर के परिजनों का कहना था कि आपसी विवाद में पीट-पीटकर उसकी हत्या की गयी है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल जाएगा। वहीं, एफएसएल की टीम ने भी जांच पड़ताल की है। परिजनों ने बताया कि ठेला चोरी को लेकर दो दिन पहले मछली बेचने वाले से उसका विवाद हुआ था। परिजनों ने आशंका जताई कि इसी विवाद को लेकर उसकी हत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.