नोएडा, मार्च 8 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 893 करोड़ दो लाख रुपये की 66 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें मुख्य रूप से गंगाजल लाइन का विस्तार है। लोकार्पण के बाद गंगाजल की नई लाइन की शुरुआत हो गई। अब नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के आसपास के सेक्टर और गांवों में गंगाजल पहुंचने लगेगा। इसके अलावा शिलान्यास की गईं परियोजनाओं में नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर बनने वाले दो अंडरपास समेत अन्य परियोजनाएं शामिल हैं। एनटीपीसी दादरी स्थित जनसभा में मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं की शुरुआत की। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 15 परियोजनाओं का लोकार्पण और 51 का शिलान्यास किया। जिन 15 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, वे 391 करोड़ 19 लाख रुपये लागत से तैयार की गई हैं। इसके अलावा जिन 51 पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.