फतेहपुर, मई 7 -- फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी और किसी प्रकार गड़बड़ी पर लगाम लगाने के लिए शासन की तरफ से टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं। टोल फ्री नंबर को स्कूलों के बाहरी दीवारों पर लिखवाने के लिए बीएसए ने सभी बीईओं को निर्देश जारी किया है। इस नंबर पर छात्र और अभिभावक स्कूल में किसी भी गड़बड़ी मिलने पर टोल फ्री नंबर पर फोन कर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। शिकायत की जांच उच्चाधिकारियों द्वारा करने के बाद संबंधित अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। जिले के 2126 परिषदीय विद्यालयों में करीब पौने तीन लाख बच्चें पढ़ाई करते हैं। परिषदीय स्कूलों में अभिभावकों की हमेशा शिकायत रहती है कि शिक्षक समय से स्कूल में नहीं पहुंचते हैं। इसके अलावा ये भी शिकायत रहती है कि कुछ शिक्षक विद्यालय आते ही नहीं हैं। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.