गोरखपुर, मार्च 11 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। 25वें आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स में किरण राव के निर्देशन में बनी 'लापता लेडीज में दमदार भूमिका निभाने वाले सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड जीतने के बाद 'हिन्दुस्तान से बातचीत के दौरान खुशी जाहिर करते हुए रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा,' सब बम बम बा..! 750 फिल्मों में काम करने के बाद उन्हें पहली बार यह अवॉर्ड मिला है। यह पुरस्कार मेरे सभी चाहने वालों, समर्थकों और शुभचिंतकों को समर्पित है। आज मैं दिल से बोलना चाहता हूं आप सब ने प्यार देकर मुझे यहां तक पहुंचाया है। अब मैं यह नहीं कहूंगा जिंदगी झंड बा..! उन्होंने इस फिल्म के निर्देशक किरण राव, निर्माता आमिर खान, सभी सह-कलाकारों और पूरी प्रोडक्शन टीम का आभार जताया। रवि किशन की इस उपलब्धि पर गोरखपुर में भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.