रांची, अक्टूबर 7 -- रांची, संवाददाता। रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय सभागार में टाना भगत समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। रांची समेत कई जिलों से आए टाना भगतों ने अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। डीसी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए विधिसम्मत व व्यावहारिक समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में टाना भगतों का योगदान अमूल्य रहा है। अब उन्हें नए अंग्रेजों नशा, अफीम की खेती, डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं और झोलाछाप इलाज के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि अनुशासन, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर समाज को नशा और अंधविश्वास से मुक्त करना ही सच्ची देशभक्ति है। बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय एवं सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी भी मौजूद थे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.