सीवान, फरवरी 6 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद में हंगामा करने व इस दौरान सरकारी संचिकाओं व अभिलेखों से छेड़छाड़ करने के मामले में अब कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर संबंधित लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देश पर नगर परिषद के ईओ को वार्ड पार्षद भोलू साह उर्फ राजा राम, कृष्णा साह के अलावा नगर परिषद के ठेकेदार सन्नी गुप्ता, अंकुर सिंह व सत्येन्द्र कुमार के विरुद्ध अविलंब स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश गुरुवार को दिया गया है। साथ ही, इससे संबंधित प्रतिवेदन डीएम को समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। बहरहाल, नगर परिषद की सरकारी संचिकाओं व अभिलेखों से छेड़छाड़ से संबंधित वीडियो क्लिप वायरल हुआ था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एड...