प्रयागराज, जनवरी 13 -- प्रयागराज। शहर के बड़े सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ को कम करने दी दिशा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए छह प्रमुख नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) को पॉली क्लीनिक में उच्चीकृत करके विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। चयनित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में सर्वाधिक मरीज आते हैं। लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों के न होने से उन्हें इलाज के लिए एसआरएन, बेली व कॉल्विन अस्पताल में रेफर कर दिया जाता है। पीएचसी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के नोडल प्रभारी डॉ. रावेंद्र सिंह के अनुसार विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति दारागंज, कीडगंज, करेलाबाग, नीम सराय, तेलियरगंज और सदर पीएचसी में की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.