प्रयागराज, अगस्त 23 -- प्रयागराज संजोग मिश्र सहायक अभियान अधिकारी (एपीओ) भर्ती की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम में संशोधन होने जा रहा है। अब अभ्यर्थियों से मुख्य परीक्षा में उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 समेत दस नए कानूनों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इन्हें पाठ्यक्रम में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया है। मुख्य परीक्षा में एक नया प्रश्नपत्र अन्य अधिनियम जोड़ते हुए इसमें नकलरोधी समेत कई अधिनियमों को सम्मिलित किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा के भाग एक में सामान्य ज्ञान का प्रश्नपत्र तो 50 अंकों का ही होगा। 100 अंकों के भाग दो विधि में संशोधन किया जा रहा है। पहले 100 अंकों में से भारतीय दंड संहिता से 35, दंड प्रक्रिया संहिता 25, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 25 और उत्तर प्रदेश पुलिस अधिनियम और नियमावल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.