अलीगढ़, फरवरी 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच रविवार को वर्तमान कार्यकारिणी की आपात बैठक हुई। इसमें सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार कोषाध्यक्ष पद महिला अधिवक्ता के लिए आरक्षित करने व कार्यकारिणी में 30 प्रतिशत महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षण के साथ नए सिरे से चुनाव कराने पर सहमति बनी। इसी के साथ संशोधित चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके तहत नामांकन, प्रपत्रों की जांच आदि की प्रक्रिया फिर से होगी। 25 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। हालांकि पूर्व में हुए नामांकन (केवल कोषाध्यक्ष पद को छोड़कर) वैध माने जाएंगे। दरअसल, पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 18 फरवरी को मतदान होना था। इसके लिए सभी पदों पर प्रत्याशियों ने नामांकन भी कर दिए। इसी बीच 12 फरवरी क...