नई दिल्ली, जनवरी 6 -- भारत ने चीनी नागरिकों के लिए व्यापारिक यात्रा को आसान बनाने के उद्देश्य से एक नया ई-बिजनेस वीजा शुरू किया है। इसे ई-प्रोडक्शन इन्वेस्टमेंट बिजनेस वीजा (e-B-4 वीजा) नाम दिया गया है, जो 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो गया है। यह कदम भारत-चीन संबंधों को मजबूत करने और द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास की वेबसाइट पर जारी ताजा एडवाइजरी के अनुसार, यह वीजा चीनी व्यवसायियों को भारत में विशिष्ट व्यापारिक गतिविधियों के लिए यात्रा करने की सुविधा प्रदान करेगा। इसमें उपकरणों की स्थापना और कमीशनिंग, गुणवत्ता जांच, आवश्यक रखरखाव, उत्पादन कार्य, आईटी और ईआरपी रैंप-अप, प्रशिक्षण, सप्लाई चेन विकास, वेंडर पैनलिंग, प्लांट डिजाइन और सीनियर मैनेजमेंट की यात्रा शामिल है।आवेदन प्र...