धनबाद, जनवरी 12 -- धनबाद/बरवाअड्डा, हिन्दुस्तान टीम झामुमो कार्यकर्ताओं ने रविवार को दिशोम गुरुवार शिबू सोरेन की 82वीं जयंती अलग-अलग जगहों पर मनाई। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला पार्टी कार्यालय कुर्मीडीह में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। देबू महतो ने शहर के रणधीर वर्मा चौक पर कार्यक्रम किया। जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष मुन्ना राजा के नेतृत्व में पांडेबरवा मोड़ बरवाअड्डा में आयोजित कार्यक्रम में इस चौक का नामकरण शिबू सोरेन चौक के रूप में किया गया। कार्यक्रम में झामुमो जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन एवं जिला सचिव मन्नू आलम ने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष, आंदोलन और जनसेवा की प्रेरणा है। उनके नाम से चौक का नामकरण आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देता रहेगा। मौके पर सुरज महतो, शंकर महतो, मदन महतो, राजकुमार तिवारी, मुकेश, राम ...