नई दिल्ली, अगस्त 21 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को जनसुनवाई के दौरान खुद पर हुए हमले के बाद बहुत ही भावुक पोस्ट लिखा है। लिखा कि महिलाओं में तकलीफों से लड़ने की दोहरी ताकत होती है। उन्हें अपने आप को साबित करने के लिए अनगिनत परीक्षाएं देनी पड़ती हैं। मैं भी तैयार हूं। सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा कि मैं जब कॉलेज में थी, तब पापा ने मुझे कार चलाने के लिए दी। एक दिन बड़ा एक्सीडेंट हो गया। मैं डर गई और मुझे दुबारा कार को हाथ लगाने से डर लगने लगा। तब पापा ने कहा कि जीवन में दुर्घटनाएं होती रहती हैं। डरकर रुकना नहीं है। आप रास्ते पर चलना नहीं छोड़ सकती। आज उनकी वही सीख फिर याद आ रही है। कल फिर एक दुर्घटना हुई, लेकिन मैं दिल्लीवासियों के हितों के लिए लड़ना कभी नहीं छोड़ सकती। मेरे जीवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.