पटना, दिसम्बर 19 -- बिहार में सर्द मौसम ने गियर बदलना शुरू कर दिया है। अब दिन के तापमान में भी तेजी से गिरावट आने लगी है। अब दोपहर के समय भी रात जैसी कनकनी का एहसास होने लगा है। राजधानी पटना में बीते 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में लगभग 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पटना समेत पूरे बिहार में आने वाले दिनों में ठंड में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं। वहीं, राज्य के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सिर्फ 2.9 डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रहा। जिस कारण दिन में भी लोगों को रात जैसी ठंड लग रही थी। हालांकि दिन में कुछ देर के लिए शहर के एक-दो जगहों पर धूप निकली। राजधानी का अधिकतम तापमान 16.9 और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.