बक्सर, अगस्त 30 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। भूमि विवाद निपटारा के लिए जनता दरबार हर शनिवार को थाना में आयोजित होता था। इसमें अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष आपसी समन्वय स्थापित करते हुए भूमि विवाद का निपटारा करने कर प्रयास करते थे। परंतु विभाग ने इसमें बदलाव कर दिया है। अब यह जनता दरबार अंचल कार्यालय में लगाया जाएगा। जहां उक्त अंचल के सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। इसके लिए सभी थानाध्यक्ष व सीओ को जल्द निर्देश दिया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी एडीएम अरूण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी थानाध्यक्ष व सीओ को तत्काल पत्र निर्गत किया जाएगा। बता दें कि सरकार के निर्देशनुसार जनता दरबार को लगाकर भूमि विवाद में संबंधित मामलों का निष्पादन करने का प्रयास किया जाता है। ताकि स्थानीय स्तर पर विवादों का निपटारा हो जाए। छोटे मोटे कोर्ट में नहीं जाए। हर थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.