हाथरस, अक्टूबर 23 -- हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। अब दिवाली के त्योहार के बाद शुक्रवार से मंडी में धान की बिक्री फिर से रफ्तार पकड़ेगी। दिवाली के चलते मंडी तीन दिन बंद रही। इस कारण मंडी में धान की आवक बंद रही। हर रोज मंडी समिति में तीस हजार कुंतल धान की आवक हो रही है। यहां से धान को अन्य प्रांतों के लिए आपूर्ति की जा रही है। दीपोत्सव के त्योहार की शुरुआत धनतेरस के साथ हुई। सोमवार को दिवाली का पर्व मनाया गया। बुधवार को गोवर्धन व गुरुवार को भैयादूज का पर्व मनाया गया। इस दौरान मंडी में धान की आवक पूरी तरह प्रभावित रही। किसान कामकाज से फ्री होकर त्योहार में जुट गए। इस कारण वह मंडी धान लेकर नहीं आए। इन दिनों मंडी समिति में 1509 व 1692 प्रजाति के धान की आवक हो रही है। यहां से धान को खरीदकर हरियाणा, पंजाब आदि स्थानों के लिए भेजा जा रहा है। मंडी समि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.