नई दिल्ली, फरवरी 13 -- आस्था सिंह और ऋतु त्रिपाठी के 'ठाकुर-ब्राह्मण' विवाद ने गुरुवार को तब नया मोड़ ले लिया जब आस्था का एक और वीडियो वायरल हो गया। इसमें वह कह रही हैं-' मुझे डिफेम किया गया है, मुझे ऐसा लगता है कि अब सुसाइड कर लेना चाहिए। चरित्र से बड़ा दाग और क्या लगेगा मेरे ऊपर...'। कहा कि अब मैं ऋतु के परिवार पर एफआईआर कराकर ही मानूंगी। मानहानि का दावा करूंगी। दूसरी ओर ऋतु त्रिपाठी ने कहा-'मैंने सोशल मीडिया पर कोई वीडियो वायरल नहीं किया। लोग हमें सोशल मीडिया पर धमकी दे रहे हैं। अब मैं भी आस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराऊंगी'। दूसरी ओर बैंक के अधिकारियों ने डीएम से मिलकर इस घटना से उन्हें अवगत कराया। निजी बैंक की पनकी शाखा में एक साथ काम करने वाली आस्था और ऋतु के बीच विवाद 'ठाकुर-ब्राह्मण' की रार तक पहुंच चुका है। सोशल मीडिया पर दोनों पर...