जमशेदपुर, जुलाई 17 -- जमशेदपुर। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सहित सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से संबंधित जानकारी अब कार्यालय अवधि में नागरिक सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। यह व्यवस्था पूर्वाह्न 10.30 बजे से अपराह्न 02.30 बजे तक लागू की गई है। यह जानकारी सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने दी है। इस समयावधि के दौरान लाभुकों और इच्छुक व्यक्तियों को न केवल योजनाओं से संबंधित समुचित जानकारी दी जाएगी, बल्कि कार्यालयीन कार्यों का त्वरित निष्पादन भी सुनिश्चित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...