नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मिली शानदार और निर्णायक बढ़त के बाद भगवा पार्टी ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, NDA दो-तिहाई बहुमत से अधिक सीटें हासिल करता दिख रहा है, जबकि कांग्रेस और राजद (RJD) के नेतृत्व वाला महागठबंधन बड़ी हार की ओर बढ़ रहा है। भाजपा ने इस जीत को भुनाते हुए विपक्षी एकता और विशेष रूप से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया। भाजपा नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए कहा, "राहुल गांधी! एक और चुनाव, एक और हार! यदि चुनावी हार में निरंतरता के लिए कोई पुरस्कार होता तो वह उन सभी को जीत जाते। इस गति से तो पराजय भी सोच रही होगी कि वह उन्हें इतनी मजबूती से कैसे ढूंढ लेते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.