चंपावत, अक्टूबर 16 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त किया जाएगा। प्रदेश में अवैध रूप से संचालित 250 से अधिक मदरसों के खिलाफ अब तक कार्रवाई हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जुलाई 2026 से सिर्फ सरकारी पाठ्यक्रम पढ़ाने वाले मदरसे ही उत्तराखंड में संचालित होंगे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही। जीजीआईसी सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में अब सरकारी पाठ्यक्रम पढ़ाने वाले मदरसे ही संचालित होंगे। कहा कि प्रदेश में पांच हजार से अधिक अवैध मजार हटाई गई हैं। जबकि अवैध रूप से संचालित हो रहे ढाई सौ से अधिक मदरसे बंद कराए गए हैं। यह भी पढ़ें- हरिद्वार: मदरसे में शिक्षिका को कमरे में बुला छेड़छाड़, मौलवी समेत 7 पर केसलव...