चम्पावत, सितम्बर 17 -- देवीधुरा के डिग्री कॉलेज का नाम अब तक शहीद सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल के नाम पर नहीं हो सका है। शहीद के परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि दो साल पूर्व इसकी स्वीकृति मिली थी। देवीधुरा महाविद्यालय का नाम दो साल बाद भी शहीद के नाम पर नहीं रखा जा सका है। अगस्त 2022 को अमरनाथ यात्रा में सुरक्षा ड्यूटी के दौरान बस हादसे में सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल शहीद हो गए थे। जिसके बाद परिजनों ने सरकार से डिग्री कॉलेज का नाम शहीद के नाम पर रखने की मांग की। नवंबर 2023 को उत्तराखंड शासन ने महाविद्यालय का नाम शहीद के नाम पर रखने की स्वीकृति दे दी। लेकिन दो वर्ष बीतने के बाद भी अभी तक कॉलेज का नाम शहीद के नाम पर नही रखा गया है। पूर्व प्रधान ईश्वर सिंह बिष्ट, गोकुल कोहली, चंपा बिष्ट, प्रकाश माहरा, नवीन राणा, गिरीश सिंगवल, राजे...