जमशेदपुर, मई 29 -- जमशेदपुर। आजसू पार्टी के आईटी सेल के लोबिन चंद्र महतो के द्वारा क्षत्रिय समाज एवं सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणी करने का मामला गरमाता जा रहा है। इस मामले में क्षत्रिय समाज के साथ अन्य संस्थाओं से जुड़े लोगों में भी असंतोष और रोष व्याप्त है। क्षत्रिय महासंघ की टेल्को इकाई के अध्यक्ष संजय सिंह हितैषी ने लोबिन चंद्र महतो के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जतायी है। उन्होंने आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो के रवैये पर भी सवाल खड़ा है। कहा, आखिरकार हर मामले में बढ़चढ़ कर बयान देने वाले सुदेश महतो इस संवेदनशील मामले में चुप्पी क्यों साधे हैं। उन्होंने खास तौर से आजसू के उन नेताओं की चुप्पी पर भी सवाल उठाया है, जो क्षत्रिय समाज से आते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.