मिर्जापुर, मार्च 22 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के ढाई सौ आबादी वाले मजरे भी पक्की सड़क से जोड़े जाएंगे। इन मजरों में सड़क बनवाने के लिए प्रदेश सरकार ने क्रिटिकल गैप योजना के तहत दस करोड़ रुपए स्वीकृत कर कार्यदायी संस्था आरईडी को सम्पर्क मार्ग बनवाने की जिम्मेदारी सौंपी है। क्षेत्रीय विधायक की संस्तुति पर इन सम्पर्क मार्गो का निर्माण कराया जाएगा। सम्पर्क मार्गों के निर्माण के लिए टेण्डर प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। टेण्डर पास होते ही सम्पर्क मार्गों का निर्माण कार्य शुरु करा दिया जाएगा। जिले के विभिन्न गांवों में ऐसे दो सौ मजरे हैं। जिन्हें अभी तक पक्की सड़कों से नहीं जोड़ा गया है। बारिश होने पर इन मजरों के लोगों को घर से आने-जाने में काफी दिक्कत होती थी। ऐसे मजरों के लोगों ने इन समस्याओं को अपने क्षेत्र के विधायकों के समक्ष उठाया। विधाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.