रिषिकेष, अप्रैल 22 -- ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब आवेदकों को ऋषिकेश एआरटीओ कार्यालय में ट्रैक पर ही टेस्ट देना होगा। उन्हें ड्राइविंग की कड़ी परीक्षा में सेंसर मशीन से भी होकर गुजरना होगा। ड्राइविंग प्रदर्शन में पास या फिर फेल होने में इस तकनीक की अहम भूमिका होगी। हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित एआरटीओ कार्यालय में वर्ष 2022 में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का निर्माण शुरू किया था, जो कि अब बनकर पूरी तरह से तैयार है। इसमें निजी व्हीकल कंपनी के माध्यम से सेंसर का काम भी पूरा कर लिया गया है। इस ट्रैक का लोकार्पण बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली कर सकते हैं। लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया में संभागीय परिवहन विभाग का यह ट्रैक काफी अहम साबित होगा। इसमें आवेदन की छोटी से भी गलती को आसानी से पकड़ा जा सकेगा। अभीतक यह सुविधा देहरादून जिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.