नई दिल्ली, फरवरी 14 -- टाटा मोटर्स के लिए कर्व कूप SUV लॉन्च के बाद से ही डिमांड में रही है। यही वजह है कि कंपनी इसकी सेल बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। अब कंपनी ने इसमें एक नया कलर ऑप्शन जोड़ा है। ग्राहक अब इसे नए नाइट्रो क्रिमसन (गहरा लाल) कलर में खरीद पाएंगे। इस कलर ऑप्शन को इसके ICE मॉडल (पेट्रोल और डीजल) में जोड़ा है। 2025 कर्व फ्लेम रेड नाम के रेड कलर के चमकीले शेड के साथ भी उपलब्ध है। जबकि फ्लेम रेड कलर ऑप्शन प्योर प्लस वैरिएंट से उपलब्ध है, खरीदारों को नए नाइट्रो क्रिमसन कलर ऑप्शन के लिए क्रिएटिव या उससे ऊपर के वैरिएंट को सिलेक्ट करना होगा। अब इसे कुल 7 कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे।टाटा कर्व के सभी 7 कलर ऑप्शन की डिटेल 1. प्रिस्टाइन व्हाइट (व्हाइट)2. फ्लेम रेड (चमकीला रेड)3. गोल्ड एसेंस (बेज)4. डेटोना ग्रे (गहरा ग्रे)5. प्योर ...