अल्मोड़ा, फरवरी 12 -- रानीखेत। ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल के निधन के बाद अब भिकियासैंण ब्लॉक प्रमुख पद की कमान फिलहाल ज्येष्ट प्रमुख संभालेंगे। इसके बाद खाली हुई थॉली पॉली की सीट पर उपचुनाव होंगे। इसके बाद भिकियासैंण को नया प्रमुख मिलेगा। सतीश नैनवाल लगभग 160 दिनों तक ब्लाक प्रमुख रहे। बता दें कि मंगलवार की सुबह ब्लाक प्रमुख सतीश नैनवाल का निधन हो गया था। आकस्मिक निधन के बाद ब्लाक प्रमुख का पद भी रिक्त हो गया। सतीश नैनवाल थॉलीपॉली सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। अब इस सीट पर उपचुनाव होंगे। तब तक ज्येष्ट प्रमुख दिगंबर सिंह ब्लाक प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे। उनके पास प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार भी होंगे। ताड़ीखेत के बीडीओ तारा चंद ने बताया कि सीट रिक्त नहीं रखी जा सकती है। रिक्त होने के कारण विकासखंड के कार्य प्रभावित होते हैं। ऐसे में ज्येष...