जमशेदपुर, अप्रैल 19 -- गोलमुरी स्थित केबुल टाउन के उपभोक्ताओं को अब सीधे जुस्को (टीएसयूआईएसएल) से बिजली कनेक्शन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। झारखंड उच्च न्यायालय ने इंडियन केबुल वर्कर्स यूनियन की याचिका पर सुनवाई करते हुए 28 फरवरी 2025 को आदेश दिया कि यह मामला 7 मार्च को अंतिम निपटान के लिए सूचीबद्ध किया जाए।जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने जारी बयान में कहा कि कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि उपभोक्ता जुस्को से बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करेंगे तो कंपनी को इसपर नियमानुसार विचार करना होगा। फिलहाल केबुल टाउन के करीब 1035 उपभोक्ता नौ निजी वेंडरों के माध्यम से बिजली पा रहे हैं, जो जुस्को से बिजली लेकर उपभोक्ताओं को महंगे दाम पर सप्लाई कर रहे हैं। इससे लोगों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2023 से मांग की जा रही थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.