शामली, जनवरी 22 -- जिला अस्पताल में अब पंजीकरण से लेकर चिकित्सक के इलाज मरीज का पूरा डाटा ऑनलाइन होगा। इसके लिए ओपीडी को पूरी तरह से हाइटैक किया जा रहा है। जिसमें मरीज का पंजीकरण आनलाइन दर्ज होने के साथ ही चिकित्सक के उपचार का पूरा विवरण डिजिटलाइज्ड किया जायेगा। मरीज के टॉकन नंबर बताते ही एक क्लिक पर उसकी केस हिस्ट्री चिकित्सक के कंप्यूटर पर खुल जायेगी। जिला अस्पताल के हर ओपीडी कक्ष में कम्प्यूटर लगाए जायेंगे।। इसमें मरीज के इलाज से लेकर जांच रिपोट तक सभी डाटा सुरक्षित रहेंगा। जिला अस्पताल में सरकार की योजना आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एएबीडीएम) के तहत ऑनलाइन टोकन व्यवस्था जल्द लागू की जाएगी, जिसकी प्रक्रिया शूरू हो गई है। अभी तक जिला अस्पताल में मरीज ओपीडी में पर्चा बनवाने के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती है। लेकिन आगामी दिनों में जिला अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.