सहरसा, अप्रैल 21 -- सहरसा, नगर संवाददाता। शहर के न्यू कॉलोनी स्थित चिल्ड्रेन पार्क सौंदर्यीकरण कार्य शुरू हो गया है। करीब एक करोड़ 35 लाख 9 हजार रुपए से इसका विकास किया जाएगा। नगर निगम से हस्तांतरित चिल्ड्रेन पार्क को संवारने का काम पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग कर रहा है । वित्तीय वर्ष 2024-25 में 62.33 लाख रुपये और वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी करीब 72 लाख रुपये खर्च होगें। विकास कार्य होने के बाद फिर से पार्क में बच्चों की किलकारी और शोरगुल सुनने को मिलेगा। बच्चों को मनोरंजन के लिए पार्क मिल जाएंगे। यह शहर का इकलौता पार्क होगा जो सिर्फ बच्चों के मनोरंजन और सैर सपाटे के लिए रहेगा। वर्तमान में शहर में दो पार्क संजय गांधी जैविक उद्यान और जयप्रकाश उद्यान है, जो बच्चों से लेकर बुजुर्ग के मनोरंजन व सैर सपाटे के लिए हैं। बाल उद्यान (चिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.