प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज, कार्यालय संवादददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में शैक्षिक सत्र 2026-27 से प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब नए सत्र से दाखिला लेने वाले छात्रों से छात्रसंघ मद में कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इससे पहले प्रति छात्र प्रति वर्ष 55 रुपये छात्रसंघ शुल्क के रूप में लिए जाते थे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार छात्रसंघ से संबंधित मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। इसी को ध्यान में रखते हुए एहतियातन यह निर्णय लिया गया है कि जब तक न्यायालय में मामला लंबित है, तब तक छात्रसंघ शुल्क के मद में कोई राशि नहीं ली जाएगी। इस निर्णय से हजारों नए छात्रों को आर्थिक रूप से राहत मिलेगी। हालांकि राशि कम है, लेकिन विश्वविद्यालय स्तर पर लिया गया यह निर...