कटिहार, जून 3 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के प्रतिभाशाली स्कूली छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार की इंस्पायर-मानक योजना के अंतर्गत 2025-26 सत्र के लिए ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया 15 जून 2025 से शुरू हो रही है। इस बार योजना में बड़ा बदलाव करते हुए कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को भी शामिल कर दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि अब कक्षा 6 से 12 तक के छात्र इस योजना के तहत अपने नवाचार विचार भेज सकेंगे। वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार की भावना को किया जाएगा प्रोत्साहित डीईओ ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना है। योजना के अंतर्गत देशभर के पांच लाख से अधिक स्कूलों से एक मिलियन मौलिक विचार प्राप्त करने का लक्ष्य रखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.