हरदोई, मार्च 26 -- हरदोई, संवाददाता। कई वर्षों से क्रिटिकल केयर यूनिट के भवन का निर्माण कार्य अधर में फंसा हुआ था। अब भवन बनने का रास्ता साफ हो गया है। जिसके लिए जमीन भी निर्धारित कर ली गई है । जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। हरदोई मेडिकल कॉलेज के अधीन 100 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट बनने के लिए बजट पहले से ही पास हो चुका था। कार्रदाई संस्था को टेंडर भी किया जा चुका था, लेकिन जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके चलते इस भवन का निर्माण नहीं हो पा रहा था। प्राचार्य जेबी गोगोई ने बताया कि अब इस भवन को बनने के लिए रास्ता साफ हो गया है। इस भवन को बनाने के लिए गौरा डांडा के निकट निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज के पास में ही क्रिटिकल केयर यूनिट का भवन भी बनेगा। करीब एक सप्ताह के अंदर इस भवन के निर्माण को लेकर काम शुरू कर दिया जाएगा। इस यूनिट के बनने से गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.