रांची, अगस्त 3 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत शुक्रवार को अचानक ज्यादा बिगड़ गई थी। डॉक्टरों के अनुसार शनिवार से उनकी हालत स्थिर हुई है। इससे पहले शिबू सोरेन को वेंटीलेटर पर रखा गया था और लगातार मॉनिटरिंग चल रही थी। अब उनकी तबीयत स्थिर हो गई है। बता दें कि वे 19 जून से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं, जहां वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में इलाज चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें किडनी संबंधी परेशानी और हल्का ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। उतार-चढ़ाव के बीच उनकी तबीयत शुक्रवार को बिगड़ गई थी। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ रांची से दिल्ली रवाना हो गए थे। वहां जाकर इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उनका हाल लिया था। लेकिन, डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल ...