गढ़वा, फरवरी 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शहर के मझिआंव रोड स्थित जोबरिइया मोड़ के समीप मंगलवार को शान केला सप्लायर्स का उद्घाटन समाजसेवी सह चिकित्सक डॉक्टर पातंजली केशरी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि छठ महापर्व सहित अन्य पर्व और त्योहारों के मौके पर केला की मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं होने के कारण दाम में अप्रत्याशित वृद्धि हो जाती थी। गढ़वा में शान केला सप्लायर्स के खुल जाने से अब लोगों को इस तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अब नेचुरल तरीके से पकाए गए केले का लुत्फ गढ़वा सहित अन्य सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोग उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठान में 1500 कैरेट पका हुआ केला हमेशा उपलब्ध रहेगा। गढ़वा के व्यवसाय में यह योगदान सराहनीय है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.