देहरादून, सितम्बर 2 -- केदारनाथ में हेली सेवाओं को अब इसरो की हाई-टेक तकनीक का सहारा मिलेगा। लाइव लोकेशन ट्रैकिंग से लेकर मौसम और इलाके की रियल-टाइम जानकारी तक, हर पल पायलट और कंट्रोल रूम अपडेट रहेंगे। 'डिजिटल कवच' की इस कवायद से यात्रियों की सुरक्षा और पायलट की उड़ान दोनों पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और सुरक्षित हो जाएंगी। केदारनाथ में हेली सेवाओं केा सुरक्षित बनाने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने सहयोग के लिए हामी भर दी है। नागरिक उड्डयन सचिव सचिन कुर्वे के अनुसार इस पखवाड़े में इसरो के विशेषज्ञों की टीम उत्तराखंड आएगी। इस वर्ष 15 जून को केदारनाथ में हेली हादसे के बाद सरकार ने हेली सेवाओं के लिए बेहतर सिस्टम तैयार करने के लिए इसरो की मदद लेने का निर्णय लिया था। यह भी पढ़ें- केदारनाथ हाईवे पर गौरीकुंड के पास यात्रियों से भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.