महाराजगंज, मई 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। किसानों को सस्ता और आसान ऋण उपलब्ध कराने के लिए केन्द्र सरकार ने एक नई पहल की है। केसीसी में संशोधित ब्याज सहायता योजना के तहत ऋण सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी है। छह महीने में लेनदेन करने पर केवल 4 प्रतिशत रियायती ब्याज का लाभ किसान ले सकेंगे। सरकार के इस कदम से खरीफ सीजन में धान की खेती करने वाले जिले के करीब 95 हजार केसीसी वाले किसानों को लाभ पहुंचने की उम्मीद है। लीड बैंक के मुख्य प्रबंधक भूपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि केन्द्र सरकार ने अन्नदाताओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। कृषि को दस प्रमुख विकासात्मक क्षेत्रों में शामिल किया गया है। केन्द्र सरकार केसीसी-संशोधित ब्याज अनुदान योजना में किसानों को 4 प्रतिशत की प्रभावी रियायती ब्याज दर पर ऋण दे रही है। किसानों को पांच लाख तक ऋण मिलने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.