लखनऊ, मई 29 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राजनीतिक दलों में इन दिनों होर्डिंग वार छिड़ा है। इसी क्रम में अब प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर एक नया होर्डिंग लगा है। इस पर लिखा है, अबकी बार जनता की सरकार 2027। इस होर्डिंग में सबसे बड़ी तस्वीर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की है। दूसरी फोटो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की है। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की भी कई तस्वीरें प्रयोग की गई हैं। खास बात यह है कि प्रदेश में सपा और कांग्रेस का गठबंधन है। दोनों ने मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था। हाल ही में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का एक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को किसी की बैसाखी की जरूरत नहीं है। अब यह होर्डिंग भी उसी बयान को आगे बढ़ाता दिख रहा है। यह होर्डिंग एनएसयूआई के आर्यन मिश्रा, अहमद रजा और शुभम खर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.