नई दिल्ली, जुलाई 21 -- अगर आप एक किफायती, पावरफुल और फीचर-पैक SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। महिंद्रा ने अपनी नई XUV 3XO SUV के AX5 पेट्रोल वैरिएंट्स की कीमत 20,000 रुपये तक घटा दी है। अब AX5 वैरिएंट मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ और भी ज्यादा बजट-फ्रेंडली हो गए हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- इंतजार खत्म! मारुति ने किया बड़ा ऐलान, इस दिन लॉन्च करेगी पहली इलेक्ट्रिक SUVक्यों घटाई गई कीमत? महिंद्रा ने हाल ही में XUV 3XO लाइनअप में तीन नए वेरिएंट्स जोड़े हैं। इनमें REVX M, REVX M (O) और REVX A जैसे शामिल है। इनमें से REVX A वैरिएंट को AX5 और AX5L के बीच रखा गया है, जो AX5 से ज्यादा फीचर-पैक्ड है, लेकिन AX5L जितना महंगा नहीं है। ऐसे में AX5 वैरिएंट की कीमत घटाकर महिंद्रा ने वैरिएंट्स के ब...