बांका, नवम्बर 22 -- बांका, निज प्रतिनिधि। स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब लाभार्थियों को स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों व बाबुओं के कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पडेगा। इसके लिए नया सिस्टम लागू किया गया है। अब सरकारी स्तर से जिला स्वास्य समिति के जिला लेखा प्रबंधक और प्रखंड लेखा प्रबंधक के ओटीपी के जरिये लाभार्थियों के खाते में योजना मद की राशि भेजी जाएगी। जो ट्रेजरी के माध्यम से होगी। अभी ये योजना उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लागू है। नवंबर माह से सूबे के सभी जिलों में ये सिस्अम लागू कर दी जाएगी। इससे जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत आरबीएसके, नियमित टीकाकरण, जननी बाल सुरक्षा योजना, परिवार नियोजन सहित अन्य योजना की राशि अब स्वास्थ्य विभाग सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजेगी। इसमें सबसे पहले लेखा प्रबंधक की ओर से ...