मुजफ्फर नगर, जनवरी 24 -- शहर में बढते पानी के अतिदोहन को रोकने के लिए नगर पालिका अच्छी पहल करने जा रही है। इसके लिए नगर पालिका ने कुछ बिन्दुओं पर रणनीति तैयार की है। अब एसटीपी प्लांट के पानी से नगर पालिका की फुलवारी खिलेगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही है। मोहल्ला किदवईनगर में स्थित एसटीपी प्लांट के पानी से नगर पालिका का जलकल विभाग पार्क, डिवाइडर पर लगे पेड पौधों की सिंचाई करेंगा। शहर के मोहल्ला किदवईनगर में नमामि गंगे योजना के तहत नया एसटीपी प्लांट बनाया गया है। इस प्लांट की क्षमता करीब 32.50 एमएलडी है। इस प्लांट का उद्देश्य शहर के नालों से निकल रहे गंदे पानी को ट्रीटमेंट कर काली नदी में भेजना है। इस प्लांट के निर्माण को करीब 234 करोड की धनराशि खर्च की गई है। इस प्लांट से शहर के चार नालों को जोडा गया है। इस सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से शहर ...