जमशेदपुर, फरवरी 22 -- एक्सएलआरआई ने अपने फ्लैगशिप एमबीए प्रोग्राम एचआरएम यानी ह्यूमन रिसोर्स मैनेजेंट के पाठ्यक्रम में बड़े बदलाव की घोषणा की है। इस नई पहल के तहत अब विद्यार्थी अपने प्रबंधन पाठ्यक्रम के दूसरे वर्ष में अपनी पसंद के अनुसार विशेष क्षेत्रों में महारत हासिल कर सकेंगे। यह कदम उभरते कॉरपोरेट जगत की जरूरतों को देखते हुए उठाया गया है, ताकि छात्रों को केवल सामान्य एचआर शिक्षा तक सीमित न रखकर उन्हें फ्यूचर रेडी एक्सपर्ट बनाया जा सके। संस्थान द्वारा पेश इस नए ढांचे के अंतर्गत छात्र अब ऑर्गेनाइजेशन डेवलपमेंट, कंपनसेशन एंड रिवार्ड्स, फ्यूचर ऑफ वर्क, लेबर एंड सोशल जस्टिस और एम्प्लॉई वेल-बीइंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों में विशेषज्ञता चुन सकेंगे। पाठ्यक्रम की रूपरेखा इस तरह तैयार की गई है कि पहले वर्ष में छात्रों को मार्केटिंग, फाइनेंस, ऑपरे...