मुंगेर, फरवरी 25 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि डिजिटल इंडिया मिशन के उद्देश्य को लेकर मंगलवार को पूर्व रेलवे मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता और सीनियर डीसीएम कार्तिक सिंह की संयुक्त निर्देश पर रेलवन एप डिजिटल टिकटिंग जागरूकता अभियान चलाया गया। जमालपुर स्टेशन पर यात्रियों की ऑनलाइन टिकट की पूरी जानकारी दी गयी। वहीं जागरूकता अभियान का नेतृत्व सीआईएम संजीव कुमार और सीआईटी अमर कुमार ने संयुक्त रूप से की। उन्होंने प्लेटफार्म संख्या एक स्थित पूछताछ के पास बैनर-पोस्टर लगाकर यात्रियों के बीच रेलवन एप की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि एक ही प्लेटफॉर्म के माध्यम से आरक्षित और अनारक्षित टिकटों की बुकिंग की सुविधा इस एप में दी गयी है। लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, पीएनआर स्थिति और कोच की स्थिति का विवरण, प्लेटफॉर्म टिकटों की डिजिटल बुकिंग, डिजिटल भुगतान ...