मुजफ्फर नगर, मार्च 8 -- यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ई रिक्शा चालकों के लिए ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है। प्रत्येक ई रिक्शा चालक को अब अपनी ई रिक्शा पर अपना नाम , पिता का नाम, पता व मोबाइल नम्बर लिखाना होगा। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से ई रिक्शा चालकों को पांच दिन का समय दिया गया। विवरण न लिखने पर ई रिक्शाओं को सीज कर दिया जाएगा। एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे ने बताया कि जनपद में आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ई रिक्शा चालकों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि जनपद में संचालित होने वाली सभी ई रिक्शाओं पर ई रिक्शा चालकों को अपना नाम, पिता का नाम, पूर्ण पता व मोबाइल नम्बर ई रिक्शा के दोनों तरफ व पीछे की तरफ पीले रंग पर हिन्दी में काले रंग से लिखाने होगा। इसके लिए सभी ई रिक्शा चालकों को पांच दिन का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.