मुरादाबाद, मार्च 18 -- इग्नू नई दिल्ली की ओर से हिंदू कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र पर एक नए कोर्स एमए हिंदू स्टडीज को मंजूरी दे दी है। इग्नू रीजनल सेंटर नोएडा के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अमित चतुर्वेदी ने बताया कि इस कोर्स में प्रवेश शुरू हो गए हैं। हिंदू स्टडीज में एमए करने वाले छात्रों को हिंदू धर्म की अवधारणा, हिंदू अध्ययन के तात्विक पक्ष, हिंदू धर्म के भारतेत्तर विमर्श, हिंदू अध्ययन पर पाश्चात्य दृष्टि एवं विधि एवं प्रवासी हिंदू की भारतीय पहचान जैसे महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन कराया जाएगा। इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. आनंद कुमार सिंह ने बताया कि इग्नू ने स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा के कार्यक्रमों (प्रमाणपत्र और सेमेस्टर आधारित कार्यक्रमों को छोड़कर) में नए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दी गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.